फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छेने का एक नमूूना जांच में फेल

Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से मंगलवार को दुदही क्षेत्र के गौरीश्रीराम स्थित प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम में मिले खाद्य पदार्थ और आसपास के दुकानों से लिए 32 नमूनों की सचल प्रयोगशाला से जांच की गई। इसमें एक नमूना अधोमानक मिला। इसके बाद खाद्य विभाग की तरफ से बच्चों और शिक्षकों को शुद्ध खाद्य पदार्थों की पहचान के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में संचालित सचल खाद्य प्रयोगशाला से गौरी श्रीराम स्थित एमडीएम में प्रयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों और आसपास के दुकानों से एकत्र 32 नमूनों की जांच की गई।
इसमें छेने का नमूना अशुद्ध मिला। उसमें स्टार्च की अधिक मात्रा मिलने पर संबंधित खाद्य कारोबारी को सचेत किया गया। इस दौरान ओमकार नाथ पांडेय, राम बुझावन चैहान आदि मौजूद रहे। संवादन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें