फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उचक्के ने महिला के 32 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने पहुंची महिला को मदद का झांसा देकर उचक्का 32,500 रुपये लेकर भाग गया। इससे कुछ समय के लिए बैंक की शाखा में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 हरिहरनाथ उत्तरी निवासी शाहिना सोमवार दोपहर में एसबीआई की शाखा में एक लाख रुपये जमा करने आई थीं। पीड़िता के अनुसार, बैंक कर्मियों ने उन्हें काउंटर पर लाइन में लगने के बजाय बाहर लगी कैश डिपाजिट मशीन में रुपये जमा करने की सलाह दी।
महिला मशीन के पास पहुंची, तो वहां मौजूद एक अनजान शख्स से उसने मदद मांगी। उसने एक लाख रुपये में से 60 हजार रुपये मशीन में जमा कर दिए। इसके बाद महिला ने बाकी 40 हजार रुपये वहीं मौजूद दूसरे युवक को जमा करने के लिए थमा दिया।
विज्ञापन

इसी बीच शातिर युवक ने महिला को उसके रुपये में से ही 500-500 के 15 नोट दिए और कहा कि बैंक के अंदर से बदलवाकर लाएं। महिला जैसे ही बैंक के अंदर गई, युवक शेष 32,500 रुपये लेकर भाग निकला। वापस आई तो युवक गायब था। शोर मचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें