फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बनेगा पक्का पुल...एक लाख की आबादी को सीधा लाभ

Wed, 08 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भैसहा घाट का पीपा पुल
विज्ञापन
- 705.18 करोड़ रुपये की लागत बनेगा 4.5 किलोमीटर लंबा पुल, महराजगंज के साथ नेपाल पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन

खड्डा। गंडक नदी के भैंसहा घाट पर पक्का पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने 705.18 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किमी लंबे पुल के निर्माण की मंजूरी दी है। पुल बनने से नदी के दोनों तरफ बसे कुशीनगर और महराजगंज जिले के करीब एक लाख लोगों को आवागमन की सहूलियत होगी। साथ बाढ़ की विभीषिका से भी बचाव हो सकेगा। पुल निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और विधायक को बधाई दे रहे हैं।
चार अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भैंसहा गांव स्थित छितौनी तटबंध व बाढ़ का निरीक्षण करने आए थे। जनसभा के दौरान सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानंद पांडेय ने भैंसहा गांव में गंडक नदी पर पीपा पुल की जगह पक्का पुल निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग और क्षेत्रीय लोगों की इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने तत्काल पुल निर्माण की घोषणा कर अधिकारियों को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों ने करीब 4.5 किलोमीटर लंबा पक्का पुल और दोनों तरफ एप्रोच एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया। बीते दिसंबर में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी गई। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अब भैंसहा गांव में पीपा पुल की जगह स्थायी पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

0
पुल के निर्माण से क्षेत्र में तेजी से होगा विकास
खड्डा। गंडक नदी पर पक्का पुल बनने से बाढ़ प्रभावित गांवों के विकास को पंख लगेंगे। पुल बनने के बाद न केवल बिहार व नेपाल तक आवागमन सुगम होगा, बल्कि बाढ़ प्रभावित गांवों को बाढ़ की विभीषिका से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यही नहीं, आवागमन बेहतर होने से क्षेत्र में व्यापार भी बढ़ेगा, जिससे युवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे।
खड्डा क्षेत्र के भैंसहा घाट के पास पक्का पुल बनने के बाद नदी के बायीं तरफ बसे कुशीनगर जिले के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, बकुलादह और महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहां, मूजा टोला, पिपरासी, नौकाटोला आदि गांवों की करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ होगा। उनका खड्डा बाजार तक आवागमन सुगम हो जाएगा। पुल के बनने से बाढ़ का प्रकोप कम हो जाएगा और कृषि के लिए ज्यादा जमीन उपलब्ध होगी। पुल के रास्ते बिजली पहुंचेगी इससे छोटे-छोटे उद्योग-धंधे शुरू होंगे। नदी और सोहगीबरवा वन्य जीव अभयारण्य व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल की गोद में बसे इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना हैं। बिहार के लोगों के लिए खड्डा बाजार और जिले के लोगों को नेपाल तक आवागमन पहले से बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन


0

मुख्यमंत्री ने वादा किया था वह पूरा किया। भैंसहा गांव के पास गंडक नदी पर पुल निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह प्रदेश का सबसे लंबा पुल होगा। इस पुल का निर्माण होने के बाद बाढ़ प्रभावित कुशीनगर के खडडा व महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी। इससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तेजी होगा। -विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें