फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर में बनेगा पार्क, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 23 Jul 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ में बघौचघाट रोड के पास 1.37 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पार्क का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस पार्क का निर्माण करा रही है। हर आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पार्क को विकसित किया जा रहा है। पार्क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को खेल, मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पार्क में युवाओं के लिए वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओपन जिम तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा आगंतुकों की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। पार्क बनने से युवाओं को खेल का बेहतर माहौल मिलेगा, बच्चों को सुरक्षित खेल स्थल और बुजुर्गों को टहलने व व्यायाम के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे फाजिलनगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के जूनियर इंजीनियर संदीप गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी उपलब्ध होने में देरी हो रही है। मौसम सामान्य होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और चार से छह माह के अंदर पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आधुनिक पार्क का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे फाजिलनगर को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें