फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बचपन की चौखट पर दुखों का पहाड़, पांच मासूम निगाहों में तैर रहे अनगिनत सवाल

Fri, 26 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धनहा में मृतक योगेश के घर पहुंचकर जायजा लेती तहसीलदार जया राय।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बृहस्पतिवार को भी मातम पसरा रहा। गांव के लोग अब भी 34 वर्षीय सफाईकर्मी योगेश की संदिग्ध मौत के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह झाड़ियों में उसका शव मिलने के बाद जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं उसके घर का दृश्य हर आने वाले की आंखें नम कर दे रहा है। घर के बाहर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है, लेकिन भीतर बैठे पांच मासूम बच्चों की खामोशी सबसे ज्यादा दर्द बयां कर रही है।
गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत योगेश 17 जून से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच बुधवार सुबह पड़री गांव के समीप झाड़ियों में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां को पहले ही खो चुके इन बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी उठ गया है। एक ही झटके में इनकी दुनिया जैसे उजड़ गई।
विज्ञापन

घर के एक कोने में जमीन पर बैठे बच्चों की सूनी आंखें और बुझी हुई चेहरे की रौनक देखकर हर किसी का कलेजा भर आ रहा है। कोई चुपचाप लोगों को निहार रहा है तो कोई शून्य में ताक रहा है। उन्हें शायद अभी यह पूरी तरह समझ नहीं है कि उनके जीवन में कितना बड़ा खालीपन आ गया है, लेकिन घर का बदला माहौल उनकी मासूम निगाहों में साफ दिखाई दे रहा है।
गांव के बुजुर्ग हों या महिलाएं, जो भी इन बच्चों को देख रहा है उसकी जुबान पर बस एक ही सवाल है की आखिर इन बच्चों का क्या कसूर था।ग्रामीणों का कहना है कि योगेश की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

धनहा में मृतक योगेश के घर पहुंचकर जायजा लेती तहसीलदार जया राय।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें