फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने कृष्ण दत्त के परिजनों की मुलाकात, बंधाया ढांढस

Sat, 13 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव खोटही के घोसीपुर टोला निवासी कृष्ण दत्त पांडेय की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लेकिन शव और बाइक घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर मिला था। जिसको लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस भी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के घर एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे। परिजनों से ढांढ़स बंधाने हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने वार्ता कर जिला गन्ना अधिकारी से और एआरटीओ से बात कर कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर ओवरलोड गन्ना लदे चल रहे ट्राला की जांच और रोक लगाने की मांग की।
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबलन कुशवाहा ने कहा कि इस मार्ग पर ओवरलोड गाडियों के आवागमन से बेवजह दुर्घटना बढ़ी हैं। इसको दिखवा कर इस पर रोकथाम लगाने का प्रयास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें