फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी के 52 दिन बाद ही संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 08 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोडरिया। बिहार के बगहा जिले के धनहां थाना क्षेत्र के मुरगवहां गांव में बुधवार को शादी के 52 दिन बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोेगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विशनुपरा थाना क्षेत्र के बतरौली घुरखड़वा निवासी ग्रहण कुशवाहा ने बिहार की धनहां पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 वर्षीय पुत्री कुमारी सोनी की शादी बीते 16 नवंबर को मुन्ना उर्फ बुलेट कुशवाहा निवासी ग्राम मुरगवहां, पोस्ट दवनहां, थाना धनहां (बिहार) के साथ की थी। बुधवार को बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मौत की जानकारी दी। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में धनहां थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें