रामकोला। थाना क्षेत्र के दिहुलिया मनिया छपरा गांव के टोला भरपटिया निवासी एक दिव्यांग युवक ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उसने रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के खिलाफ इंटर काॅलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर पौन चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
एसपी केशव कुमार को दिए शिकायती पत्र में गांव के दिव्यांग संदीप कुशवाहा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम डम्मर छपरा निवासी एक व्यक्ति दिसंबर 2024 में उनके घर आए और बोले कि वे महराजगंज जिले के घिवहा इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही।
11 जनवारी 25 को उनके घर आकर 2500 रुपये ऑनलाइन लिए। इसके बाद उनके घर आकर दो बार में नगदी 1,50,000 रुपये लिए और एक माह के भीतर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उनसे धीरे-धीरे उनसे कुल 3,73,650 रुपये ले लिए, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली।
अब उनके माेबाइल पर फोन करने पर उनका मोबाइल बंद बता रहा है। एसपी ने रामकोला पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।