फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में निकाली हिंदू जागरूकता रैली

Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर में हिंदू समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हिंदू जागरूकता जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

यह रैली रामजानकी मठ से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कसया बस स्टेशन पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में धार्मिक ध्वज एवं बैनर लेकर समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया।
जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज को संगठित करना और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को कसया बस स्टेशन परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। वही आयोजकों ने नगरवासियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जुलूस के दौरान हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू जायसवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश और रजनीश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य अमृता श्रीवास्तव, पूजा चौरसिया, वंदना मद्धेशिया आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें