फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा को स्कूल वैन से खींचकर छेड़खानी, विरोध पर पीड़िता और चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के डिघवापट्टी चौराहे पर विद्यालय वाहन से बृहस्पतिवार को दोपहर में घर जा रही एक छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने वाहन को रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा व स्कूल वाहन चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस को देख मनबढ़ युवक फरार हो गया। तुर्कपट्टी पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। वहीं विद्यालय संचालक व आरोपी के परिजन छात्रा के परिजनों पर समझौता के लिए दबाव बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाने का एक सिपाही भी समझौता कराने में शामिल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती फाजिलनगर के गढ़हिया मोड़ के पास स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। विद्यालय का वाहन दोपहर में बच्चों को जगह-जगह छोड़कर डिघवापट्टी चौराहे पर पहुंचा। यहां पहले से खड़ा दूसरे समुदाय का युवक वाहन से सरेआम छात्रा को खींचने लगा।
वाहन चालक ने जब इसका विरोध किया तो उसने छात्रा को पीटा फिर चालक को नाली में धकेल कर मारने लगा। इस दौरान कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वहां पर लोग जुट गए।चालक ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रा व चालक का बयान लिया। इसके बाद तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को पूरी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि इसके बाद छात्रा की मां थाने पर भी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी बात सुनकर तहरीर लिखवा कर लाने की बात कही। वहीं जिस विद्यालय में छात्रा पढ़ती है उस विद्यालय के संचालक व आरोपी युवक के परिजन मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। इसमें थाने का एक सिपाही भी शामिल है।
वहीं पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर रही है। एसएचओ स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के साथ छेड़खानी नहीं बल्कि युवक व चालक के बीच किसी बात को लेकर मारने पीटने की सूचना मिली थी। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें