फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच के लिए ईंट-भट्ठे पर पहुंची पांच सदस्यीय टीम

Tue, 12 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के दीनापट्टी में बीते शनिवार सुबह ईंट-भट्ठे पर पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गयी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने घटना की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दीनापट्टी स्थित पंकज ईट भट्टे पर अध्यक्ष जांच टीम एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, सदस्य सीओ कसया कुंदन सिंह, सदस्य अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अखिलेश यादव, सदस्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुशीनगर अलंकृता उपाध्याय, सदस्य खनन अधिकारी अभिषेक सिंह पहुंचे। जहां जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से बिंदुवार जानकारी ली। पानी भरे गड्ढे का भी निरीक्षण किया साथ ही भट्टे पर मजदूरी करने वाले प्रवासी मजदूरों के अस्थायी जर्जर आवास का भी निरीक्षण किया। टीम ने भट्टे पर निकाली गई मिट्टी का भी जायजा लिया। इस दौरान गड्ढे का गहराई भी नापा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह, लेखपाल कालिंदी यादव, सिपाही विनोद कुमार मौजूद रहे। सडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें