फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक-कार की टक्कर के बाद बीच सड़क पर मारपीट

Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास शुक्रवार शाम ट्रक और कार की टक्कर के बाद बीच सड़क कहासुनी से मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में ट्रक चालक और उसके मालिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर चीनी मिल से आ रही एक खाली ट्रक ने एचडीएफसी बैंक के पास कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कार सवारों ने कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद ट्रक चालक निकू खरवार और ट्रक मालिक विनय खरवार के साथ मारपीट की गई।
इसमें ट्रक मालिक को चोटें आईं, जबकि चालक को भी चोटें बताई जा रही हैं। घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी कोतवाल दीपक पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें