फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज के गेट पर शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से कुल 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया और सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी साधनों से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया। चिकित्सकों ने कॉलेज के प्रिंसिपल छोटेलाल कुशवाहा उम्र 38 की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शेष दोनों तरफ के घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। इस विवाद के बाद दोनों तरफ से स्थिति तनातनी की बनी हुई है। इस विवाद में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इस विवाद में धारदार हथियार का भी प्रयोग विवाद में करने का आरोप है।की दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तभी से आरोप प्रत्यारोप चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के निजी विद्यालय के गेट पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसी दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल छोटेलाल कुशवाहा मौके पर आ गए, जिनके साथ कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से काफी संख्या में लोग आमने सामने आ गए। बात बढ़ी और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और किसी तरह विवाद को शांत करवाई। विवाद के बाद एक पक्ष से प्रिंसिपल छोटेलाल कुशवाहा, संदेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, उमेश , मन्देश, चौथी कक्षा का छात्र संदीप पासी, सुनीता कुशवाहा 40 और गोलू 14 वर्षीय घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से नितेश कुमार प्रसाद, ज्ञानती देवी, रामबेलाश प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, अमित कुमार, मोहन और बिक्रमा प्रसाद घायल हुए हैं। सूचना पर आई पुलिस ने हालात पर काबू पाया और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई होगी।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें