फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उधार मोबाइल मांगने पर विवाद दोस्त को घोंपा चाकू, घायल

Mon, 01 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव में मोबाइल को लेकर दो दोस्तों के बीच शनिवार की शाम को विवाद हो गया, एक दोस्त ने दूसरे के उपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। वहीं घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया के टोला पोखरभिंडा निवासी परवेज आलम और कुचिया मठिया गांव निवासी मेराज अहमद दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक ही साथ रहते हैं,मेराज का मोबाइल अचानक खराब हो गया, उसने परवेज आलम के पास रखा मोबाइल उधार मांग किया। उसने कहा कि जब तक मोबाइल नहीं खरीद रहा हूं, तब तक इसे चलाऊंगा। मोबाइल खरीदने के बाद दे दूंगा।
विज्ञापन

एक माह बाद मेराज नया मोबाइल नहीं खरीदा और अपने दोस्त का मोबाइल चलाता रहा। परवेज की जरूरत पड़ी तो वह अपना मोबाइल मांगने लगा। यह बात मेराज को नागवार लगी और दोनों के बीच शनिवार की शाम को इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मेराज अपने दोस्त परवेज के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद परवेज जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें