फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
टहलने निकले युवक का शव मिला
विज्ञापन

कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के अमवा बुजुर्ग गांव के 30 वर्षीय एक युवक का शव रविवार को सुबह सड़क के किनारे मिला। वह मंद्बुद्धि का बताया जा रहा है। शव मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके शव को रविवार की शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवा बुजुर्ग गांव के निवासी अकलू मियां का पुत्र इब्राहिम शनिवार की रात भोजन करने के बाद गांव में कहीं टहलने निकला था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू हो गई। उसकी मां और दोनों भाइयों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में वे घर आकर सो गए। रविवार की सुबह कोई महिला गांव के पश्चिम कूड़ा फेंकने गई तो अचानक उसकी नजर सड़क के किनारे गंदे नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी, जो औंधे मुंह नाले में पड़ा था। महिला ने यह बात घर गांव में आकर बताई। उसके बाद मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और नाले में पड़े युवक को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त इब्राहिम के रूप में हुई। इब्राहीम के शव की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें