पिपरा कनक। लोकरंग अभियान सांस्कृतिक जागरूकता और सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से फूहड़पन के विरुद्ध जन संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई।
तमकुहीराज के जोगिया जनूबी पट्टी गांव में आयोजित लोकरंग महोत्सव को लेकर हदीस अंसारी की अगुवाई में जोगिया सुमाली पट्टी, सुलतानपुर, काजीपुर, अमवा महंथ, पिपरा कनक, धुसवा, मठिया, करजहा, करमहा, बरई पट्टी आदि गांवों में रैली निकाती गई। समिति के सदस्य इसरायल अंसारी ने कहा कि 11 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोपनी-सोहनी गीत, ग्राम्य महिलाएं व पारंपरिक भोजपुरी गायन व बुंदेली गायन एवं सैरा नृत्य व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य-सुआ, करमा ददरिया, पंथी और राउत नाचा, लेबांग बोमानी नृत्य जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान समिति के विष्णुदेव राय, भुवनेश्वर राय, योगेंद्र कुमार, मंजूर अली, सिकंदर गौड़, नितांत सिंह, अनुभव राय,हबीब अंसारी, इमरान, आसिफ आदि मौजूद रहे।