फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भैंसहा घाट पर बनेगा पक्का पुल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बनने वाले पक्का पुल निर्माण को लेकर मंगलवार की शाम अभियंताओं की टीम ने गंडक नदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान खड्डा विधायक की मौजूदगी में पुल निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खड्डा विधायक विवेकानंद्र पांडेय के साथ सेतु निगम, बाढ़ खंड, लोकनिर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम पहुंची। इसमें मैनेजिंग डायरेक्टर मिथिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता राजेश निगम, सहायक अभियंता अविनाश मिश्रा, विजेंद्र सिंह अभियंता, विवेक कुमार अभियंता आदि ने भैंसहा घाट स्थित नदी पर साढे चार किलोमीटर लंबा पुल बनना प्रस्तावित है। अभियंताओं ने गुगल मैप के आधार पर नदी के बीच में पड़ने वाले दियारा पर सड़क बनाने तथा पुल की लंबाई छोटा करने की सोच बनाई थी। लेकिन नदी की स्थित व इसके लगातार बदलने वाली धारा के स्वभाव के चलते यह सोच सही नहीं लगी। अब साढे चार किलोमीटर लम्बे पुल का नदी में बनना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें