फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम के छठिहार पर हुआ भंडारा

Fri, 03 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर मठ परिसर में बुधवार की देर शाम भगवान श्रीराम का छठिहार उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी देवनारायण शरण ने विधि-विधान के साथ पूजन एवं आरती संपन्न कराई। उसके उपरांत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। मठ के महंत त्रिभुवन शरण दास ने कहा कि भगवान श्रीराम संपूर्ण संसार को आनंद देने वाले हैं। उनके बाल स्वरूप की मधुर छवि भक्तों के हृदय को वात्सल्य से भर देती है। भगवान श्रीराम भारत की आत्मा हैं। वे केवल धर्म के उपदेशक ही नहीं, बल्कि स्वयं धर्म के मूर्त स्वरूप हैं। वे सत्य, करुणा और लोकमंगल के प्रतीक तथा मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
इस दौरान आलोक कुमार श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, राम दयाल पटेल, कामेश्वर कुमार गुप्त, सुरेश प्रसाद गुप्त, काशीनाथ सिंह, डॉ. हरिओम मिश्र, इन्द्र कुमार मिश्र, सुभाष दुबे, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें