कसया। थाना क्षेत्र के बटेसरा गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने बुजुर्ग दंपति के घर धावा बोलने के मामले में कसया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई हैं।
गांव से बाहर सेमरी स्थान के समीप स्वामीनाथ फूस का घर बनाकर रहते हैं। आधी रात को उनके घर में बदमाश घुसकर उनका का मुंह दबाकर उनके पत्नी के कान से सोने का बाली, नाक नथीया और पायल जबरदस्ती निकाल लिया। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।