पडरौना। कोतवाली पडरौना पुलिस ने शनिवार को अपहरण की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सूरज सोनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नाबालिग बच्ची को एक व्यक्ति उठा कर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। मौके से पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मंसूर अली निवासी ढोढरी, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर बताया। जिसपर बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।