फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की परीक्षा में एक परीक्षार्थी रस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा में एक परीक्षार्थी रस्टीकेट
विज्ञापन

दो केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को नगर के दो परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। इसमें एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज और स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह दस बजे से दो पालियों में परीक्षा शुरू हो गई। उदित नारायण इंटर कॉलेज में हुई प्रथम पाली की परीक्षा में 555 और स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज में 64 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसी तरह दूसरी पाली में उदित नारायण इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे से चार बजे तक हुई परीक्षा में 555 और स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज में 350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक-एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। इसको गंभीरता से लेते हुए नकल कर रहे परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे रस्टीकेट कर दिया गया। डायट प्राचार्य जावेद आलम आजमी ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया है। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें