फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Sat, 13 Jun 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में जनसंवाद कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को सममानित करते सांसद विजय कुमार दूबे।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली/कसया। सांसद विजय कुमार दूबे ने शनिवार को सुकरौली नगर और कसया में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने व्यापारियों, अधिवक्ताओं और अन्य प्रबुद्धजनों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति और मजबूत अर्थव्यवस्था के माध्यम से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक सभागार परिसर स्थित शनि मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। इसके बाद सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर झाड़ू लगाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में मरीजों एवं तीमारदारों को फल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कसया में कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अध्यापांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीय गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, रविंद्र मद्धेशिया, विनोद गिरि, विपिन दुबे, रत्नेश श्रीवास्तव, जितेंद्र मद्धेशिया, शैलेश त्रिपाठी, दीपक पांडेय, अजय तिवारी, अनिल शुक्ला, गुड्डू गुप्ता, सुनील मणि, रविंद्र पाण्डेय, सुबोध सिंह, प्रमोद जायसवाल, कुणाल राव तथा सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का समग्र उत्थान है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विकसित भारत निर्माण के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान जिलामंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप,रवीश सिंह सैथवार, राजेश गुप्ता,सत्यकाम पांडेय,वरुण जायसवाल,सूभाष पांडेय,भागवत चौहान,दीपक जायसवाल,विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान में साफ-सफाई के लिए लोगों किया प्रेरित
जोकवा बाजार। फाजिलनगर सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों को घर के आसपास के स्थानों की साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ है। घर के आसपास साफ-सफाई रखकर मलेरिया, इंसेफलाइटिस, डेंगू जैसे बीमारियाें से बचा जा सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में स्वचछ भारत स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना को साकार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की नीति भेदभाव रहित विकास की है। इस दौरान पशुपति नाथ जायसवाल, डॉ. उमाशंकर नायक, डाॅ. साजिद हुसैन, डाॅ. एचएन प्रसाद, डाॅ. रवि शंकर सिंह, महेंद्र रौनियार, अनुज तिवारी, रूपेश चंद्र, पंकज राय, गिरीश कुमार, किरण राव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें