फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में आज लगेगा रक्तदान शिविर

Fri, 13 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर स्थित ब्लड बैंक में 14 जून को सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

आपका दिया हुआ रक्त किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने के काम आ सकता है। इस पुण्य काम में सभी की सहभागिता जरूरी है। अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर ने कहा कि रक्तदान किसी जीवित व्यक्ति को दिया गया सबसे बड़ा दान है। क्योंकि दान के रूप में दी गई खून की चंद बूंदें किसी जरूरतमंद को जीवन देने का काम करती हैं। यह एक सामाजिक दायित्व है। इसका निर्वहन हम सभी को अपने जीवन में करना चाहिए। रक्त जीवन का मुख्य आधार है।
विज्ञापन

इसे कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने का काम करें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही का कहना है कि रक्तदान को महादान भी कहा गया है। युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें