फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 लाख की लागत से बन रही 300 मीटर सड़क

Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 कौशल्या नगर (रीवा) स्थित अनुसूचित बस्ती में बन रही सीसी सड़क का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने निरीक्षण किया। करीब 300 मीटर लंबाई की इस सड़क का निर्माण लगभग 30 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण पूरी मजबूती और मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से जल्द राहत मिल सके। चेयरमैन ने गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें