फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में गर्भवतियों और बच्चों को लगे टीके

Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बा सहित क्षेत्र के फूलपुर पांडे, नावडीह और लालपुर गांवों में शनिवार को साप्ताहिक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच भी की। टीकाकरण अभियान के दौरान एएनएम शारदा देवी ने नौ गर्भवतियों और 16 बच्चों, आशा मती ने नौ गर्भवती व तीन बच्चों, धर्मावती देवी ने आठ गर्भवतियों और 15 बच्चों और लीला सिंह ने तीन गर्भवती व सात बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही बिस्कोहर, नावडीह और फूलपुर पांडे में जन कल्याणकारी योजना के तहत पांच लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी, ज्ञानकुमारी, कविता, मुन्नी देवी और आशा कार्यकर्ता खुशबू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें