कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव बतरौली में शुक्रवार को माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ले जाते समय 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से एक युवक सहित तीन लोग झुलस गए। उनका इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।
बतरौली गांव के युवक माता लक्ष्मी एवं गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गांव के छोटे टोले से बड़े टोले पर भ्रमण के लिए जा रहे थे। दिन के तीसरे पहर युवक गांव के मोड़ पर पहुंचे थे तभी हाई वोल्टेज का तार ट्राली में बांधे गए बल्ली में फंस गया। उसे छुड़ाने की कोशिश में शेषमणि (20), छोटू (10) और प्रिंस (08) झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें कसया के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें शेषमणि की हालत नाजुक बनी हुई है।
अग्निपीड़ितों की मदद की
तमकुहीरोड। पिपराघाट के जोगनी टोले में आग लगने से पीड़ित दस परिवारों को डॉ. पीके राय और विधायक अजय कुमार लल्लू ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।