फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चीनी मिल की नीलामी रोकी जाए’

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने डीएम को ज्ञापन देकर पडरौना चीनी मिल की नीलामी रोकने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो 10 नवंबर से कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डीएम आवास पर पहुंचे विधायक लल्लू ने प्रधानमंत्री को संबोधित तीन मांगों का ज्ञापन देकर कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान रवींद्रनगर की सभा में खुद नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार बनी और राजेश पांडेय कुशीनगर से सांसद चुने गए तो वे पडरौना की बंद चीनी मिल चलवाएंगे। जनता ने मोदी की मुराद तो पूरी कर दी, लेकिन मिल चलाने की बजाय उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्ञापन के माध्यम से लल्लू ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पडरौना चीनी मिल को नीलाम होने से रोका जाए, किसानों और मजदूरों का बकाया अविलंब भुगतान कराया जाए और चीनी मिल को अविलंब चलाया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में विधायक लल्लू ने गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, समय से मिलों में पेराई शुरू कराई जाए, सभी चीनी मिलों से किसानों और मजदूरों का बकाया भुगतान दिलवाया जाए और जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराया जाए। साथ ही कांग्रेस विधायक ने चेतावनी भी दी कि अगर पडरौना चीनी मिल की नीलामी की गई तो कांग्रेस पार्टी बेमियादी आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर किसान नेता अरुण सिंह, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, राजकुमार सिंह, स्वामीनाथ यादव, सुदामा गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें