फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर सहित प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवानों को सतर्क कर दिया गया है। मेटल डिटेक्टर और सीसी कैमरे को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने पर दो दिन पहले अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। शनिवार शाम को डीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही वहां नजर रखने के लिए एसडीएम कसया और सीओ को निर्देश दिया। नतीजतन रविवार को कुशीनगर के प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। महापरिनिर्वाण मंदिर के गेट पर पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान सक्रिय नजर आए। मुख्यद्वार से मंदिर परिसर में आने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। अंदर आने वाले लोगों को नाम, पता भी रजिस्टर में दर्ज करना पड़ रहा है। मुख्य मंदिर से वर्मी मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भी जवानों को तैनात किया गया था। रामाभार स्तूप के गेट पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद थे। डीएम लोकेश एम ने बताया कि कसया के उपजिलाधिकारी और सीओ को निर्देश दिया गया है कि कुशीनगर के प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम रखें और खुद भी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। वहां के मेटल डिटेक्टर और सीसी कैमरा ठीक से काम करे, इसके लिए इंतजाम कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यहां मीटिंग के दौरान यहां सुरक्षा के लिए और भी कई कदम उठाने के लिए निर्देश दिया गया है, जिसका पालन होने लगा है। जल्द ही यहां काफी कुछ बदला हुआ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें