रामकोला/लक्ष्मीगंज। थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-नेबुआ मार्ग पर हर्दी छपरा के समीप शनिवार को शाम लगभग तीन बजे दो बाइक आमने-सामने टक्कर हो जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
रामकोला थानाक्षेत्र के ग्राम खोटही निवासी संजय अपनी बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। वे हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसी बीच कप्तानगंज से एक बाइक से हर्दी छपरा के समीप सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे खोटही चौकी इंचार्ज पीएन यादव, वी राम घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि संजय के पिता अदालत की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।