फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरवार सभा का धरना छठे दिन भी जारी

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित खरवार समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रादेशिक खरवार सभा की ओर से किया जा रहा धरना मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों का कहना है कि अगर इनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन

प्रादेशिक खरवार सभा के प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मी खरवार ने कहा कि बीते छह दिनों से खरवार समाज अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहा है, किंतु प्रशासन की ओर से अब तक इनकी मांगों को अनसुना किया गया है। अगर शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो खरवार समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मालती खरवार ने कहा कि यदि प्रमाण पत्र जारी करने में प्रशासन आनाकानी करता है तो खरवार समाज की महिलाएं पूरे प्रदेश से आकर इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगी। प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम खरवार, रूदल खरवार, डॉ. बच्चा खरवार, रमेश खरवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद खरवार, सूर्यनाथ खरवार, रविंद्र खरवार, दीपराज खरवार, रामबिलास खरवार, संजय खरवार, दिनेश खरवार, बजरंग बहादुर, बसंत खरवार, राधाकृष्ण, शिवजी, अभिषेक, राजेंद्र, कपिलदेव, मिथिलेश, ओमप्रकाश, उषा, राधिका देवी, कांती देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
कुनबा का अनशन जारी
पडरौना। बैनामे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर खड्डा क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहां के चरगहां टोला निवासी वाजिद अली का कुनबा का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। इस परिवार के सदस्यों की मांग है कि मामले की जांच करते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर कब्जा दिलाया जाए। जब तक इनकी मांग नहीं पूरी होगी, तब तक अनशन जारी रहगा। अनशन में तबरूकुन नेशा, नसीम अंसारी, जाकिर हुसैन, हेदायत अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें