फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत दर्ज कर एनईआर लखनऊ अगले चक्र में

Mon, 23 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नवम अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को ग्रुप ए में एनईआर लखनऊ की टीम ने आजाद इलेक्ट्रानिक फाजिलनगर को 35 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मेजबान टीम की ओर से राहुल सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने छह विकेट हासिल करने के साथ ही 22 रनों का योगदान दिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में आजाद क्रिकेटर्स फाजिलनगर के कप्तान शाबिर अली ने टास जीतकर पहले लखनऊ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद लखनऊ की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 256 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिसमें प्रशांत अवस्थी ने 8 चौक्के और 3 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान अश्वनी मंधानी ने 59 रन का योगदान दिया। वहीं फाजिलनगर टीम के खिलाड़ी राहुल सिंह ने छह विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी आजाद इलेक्ट्रानिक फाजिलनगर की टीम के अनुराग निषाद ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंद खेलकर 9 चौक्के और 5 छक्के की मदद से 93 रनों का शानदार योगदान अपनी टीम को दिया। इसके अतिरिक्त कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिका और मेजबान टीम 34.5 ओवर में कुल 221 रन बनाकर ढेर हो गई। फाजिलनगर की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राहुल सिंह को इस मैच का मैन आफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमित दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक अजय त्रिपाठी, राजन कुमार शुक्ला, शत्रुमर्दन शाही, आजाद अंसारी, सत्येंद्र सिंह, डॉ. केपी सिंह, विनीत कुमार बंटी, गुड्डू चौहान, प्रफुल्ल राय, प्रभुनाथ शुक्ल, अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें