फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक में आगे आएं लड़कियां

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अर्जुन पुरस्कार विजेता व अंतरराष्ट्रीय धाविका पद्मश्री शाइनी विल्सन काके मानना है कि एथलीट के क्षेत्र मेें लड़कियों की सहभागिता का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है। इस दिशा में सरकार और समाज दोनों को आगे आना होगा। विल्सन का मानना है कि वैसे धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन

वह शनिवार को कसया में शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के पैतृक आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शाइनी ने कहा कि लड़कियों को भी चाहिए कि वे खेल जगत की ओर कदम बढ़ाएं। खेल जगत में सम्मान के साथ कॅरियर भी है। उन्हाेंने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनका मानना है कि खेल के माध्यम से ही देश और समाज की सेवा बेहतर तरीके से की जा सकती है। शाइनी ने शहीद मेजर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवारीजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें