फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वन कर्मियों भूख हड़ताल जारी

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। दैनिक वन कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान सहित वेतन नियमित करने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति में प्राथमिकता देने, बोनस का भुगतान करने आदि कई मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

अर्जुनहा स्थित डीएफओ कार्यालय पर शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दलसिंगार यादव और सीताराम यादव शामिल थे। इनके समर्थन में कई दैनिक वेतनभोगी कर्मी शामिल रहे। इसके पूर्व वनकर्मियों ने एक सप्ताह तक क्रमिक अनशन किया। भूख हड़ताल में प्रदेश सचिव जयगोविंद यादव और जोनल सचिव रणधीर सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामकेवल राजभर ने कहा कि अधिकारियों कह हठवादिता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान मंत्री राजबली पांडेय, सुलेमान अंसारी, अनुराग यादव, मुर्तजा अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें