फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वागत और सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास के लिए 13 दिसंबर को कुशीनगर आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार चौथे दिन भी सक्रिय रहे। पंडाल, हेलीपैड, मंच को कई सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम आर. सैम्फिल और एसपी ललित कुमार सिंह जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों और राजपत्रित अधिकारियों को लेकर स्थल पर पूरे दिन कैंप कर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेे डीएम और एसपी ने चल रहे कार्यों का बारीकी से मुआयना किया। लोनिवि के अधिकारियों को मंच का काम तेजी से कराने की हिदायत दी। हेलीपैड से मंच तक आने वाले मार्ग की सुरक्षा और फ्लिट के टर्न आदि में सुविधा को लेकर डीएम ने लोनिवि अधिकारियों को हिदायत दी। हेलीपैड और मंच का काम पूरा होने के कगार पर है। पंडाल, लाइट और साउंड सिस्टम भी बृहस्पतिवार की सुबह तक पूरा हो जाने की बात कही जा रही है। डीएम ने अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने की हिदायत दी।
डीएम और एसपी ने सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही बैठक लिया। सभा मंच और पांडाल को कई सेक्टर में बांटकर एक पुलिस अधिकारी के साथ एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। बैठक के दौरान डीएम एसपी ने मजिस्ट्रेट को सुरक्षा और व्यवस्था के मानक बताए और कोई लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। इस दौरान सीडीओ जर्नादन बरनवाल, एडीएम डॉ. अखिलेश मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश, एसडीएम सचिन कुमार सिंह, एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ, बीएसए, डीआईओएस कई तहसीलदार, सीओ, एसओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से सटे दो हेलीपैड बनाए गए हैं। एक हेलीपैड पर सीएम और दूसरे हेलीपैड पर मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और मैत्रेय के ट्रस्टी लामा जोपा रिमपोछे का हेलीकाप्टर लैंड करेगा।
दल के प्रमुख लोगों, मंत्रीगण और अधिकारियों के औपचारिक स्वागत के पश्वात सीएम कार से मंच तक आएंगे। पुलिस इस रूट पर सुरक्षा के सख्त व्यवस्था कर रही है।
प्रमुख सड़कों की मरम्मत शुरू
कुशीनगर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों के लिए लोग महीनों से गुहार लगा रहे थे। लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुन नहीं रहे थे। सीएम का कार्यक्रम आते ही इन सड़कों की मरम्मत नहीं बल्कि पीचिंग शुरू हो गई है। गांधी चौक से लोहियवा पुल होकर कुशीनगर जाने वाली सड़क की दुर्दशा से लोग एक साल से परेशान हैं पर संबंधित विभाग के लोग सुन नहीं रहे थे। बुधवार को विभाग ने इस सड़क पर युद्धस्तर पर काम कर चमका दिया। करुणासागर पुल से पूरब की 400 मीटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की पीचिंग कर समतल कर दिया। कसया के मुख्य मार्ग की भी मरम्मत मंगलवार की रात से शुरू हो गई। इसके अलावा अन्य मार्गों की साफ सफाई और मरम्मत का कार्य विभाग ने शुरू करा दिया है जिससे आने वाले समय में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें