फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गेट पर तौल ठप कराकर धरना

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। किसानों का गन्ना वापस करने के विरोध में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता न्यू इंडिया चीनी मिल ढाढ़ा पहुंच गए। यहां मिल गेट पर तौल ठप कराकर धरना दिया।
विज्ञापन

हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना समर्थकों के साथ करीब दो बजे मिल गेट के काटे पर पहुंचे। वहां तौल कार्य ठप कराते हुए धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने मिल प्रबंधन से मांग की कि रिजेक्ट की गई सभी गाड़ियों की तुरंत तौल कराई जाए। पेड़ी गन्ने की पर्ची को वरीयता के आधार पर काटा जाए। जिन किसानों का सर्वे छूट गया है, उसे कराया जाए। करीब दो घंटे के बाद मिल प्रबंधन की ओर से सहायक केन मैनेजर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया कि जिस गन्ने को रिजेक्ट किया गया है, उसकी तौल कराई जाएगी। व्यापक रूप से इस नियम का प्रचार प्रसार करा करने के बाद से ही इसे लागू किया जाएगा। इसके साथ पेड़ी गन्ना की पर्ची को वरीयता के साथ जारी किया किया जाएगा। इसके अलावा किसानों की ओर से रखी सभी मांगों को भी मिल प्रबंधन ने मान लिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। ज्ञात हो कि गन्ने में जड़ आदि होने कि बात कहकर मिल प्रबंधन ने करीब 100 गाड़ी गन्ना लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें