फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरौली बैंक डकैती का खुलासा

Mon, 09 Dec 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में 31 अक्टूबर को हुई बैंक डकैती के मामले का खुलासा हो गया है। घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कसया पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लूट में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई नकदी समेत तीन मोबाइल और असलहा बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को कसया थाना परिसर में सीओ और एसओ ने संयुक्त रूप से घटना का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि लूट के एक लाख पांच सौ रुपये भी बरामद कर लिया गया है। बदमाशों के पास से लूट की घटना कारित करने के दौरान प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल, एक कट्टा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के हत्थे जो दो बदमाश चढ़े हैं, उनमें से एक रामसेवक गुप्ता पुत्र जलेबी गुप्ता को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। रामसेवक बिहार प्रांत के बेगूसराय जिले के बैरिया थाना, गांव बरियारपुर का रहने वाला है। रामसेवक बीते आठ साल से कसया थाने के मथौली गांव में रह रहा है। पकड़ में आया दूसरा बदमाश हंसराज गुप्ता पुत्र नथुनी गुप्ता, तुर्कपट्टी थाना के सरैया महंथ पट्टी गांव का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी एयरपोर्ट के पास हुई। जिन तीन बदमाशों को पुलिस फरार बता रही है, वे बिहार के बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। खुलासे में एसआई नीरज सिंह, राजेश मिश्र, अजय सिंह स्वाट प्रभारी, विनोद कुमार साइबर सेल प्रभारी समेत आधा दर्जन कांस्टेबल आदि की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें