फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का विराट किसान मेला आज से

Sun, 08 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। ‘खेतों में हरियाली, जिंदगी में खुशहाली’- यही मकसद लेकर ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘विराट किसान मेले’ की शुरुआत का वक्त आ गया है। रविवार को इसकी विधिवत शुरुआत होगी। दस दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय मेले में किसानों को जहां नई तकनीक के इस्तेमाल से पारंपरिक खेती को उन्नत करने की तरीके पता चलेंगे, वहीं मेले में मौजूद स्टॉल उन्हें कृषि आधारित उपकरणों और नए संसाधनों से रू-ब-रू होने का अवसर भी देंगे।
विज्ञापन

इस मेले का आयोजन पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में किया जा रहा है। मेले में हिस्सेदारी कर रहे सभी स्टॉल के संचालक शनिवार को पूरे दिन अपने कैंपस को सजाने-संवारने में लगे रहे। इनमें कृषि आधारित यंत्रों, वाहनों से लेकर तमाम सरकारी विभागों के स्टॉल शामिल हैं। इसके अलावा मेले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की ओर से ऋण और अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसी तरह खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य रसायनों तथा औषधीय खेती पर आधारित स्टॉल, मृदा परीक्षण की सुविधा भी इस मेले का हिस्सा है।
खेती के साज-ओ-सामान के साथ नई तकनीक का ज्ञान भी विराट किसान मेले की योजना का हिस्सा है। इसके लिए थिएटर के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ खेती-किसानी पर आधारित नवीन जानकारियां देंगे तो किसानों की जिज्ञासाएं कृषि गोष्ठी के जरिए शांत की जाएंगी। इनामी कृषि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कृषि, ग्रामीण और स्वास्थ्य विभागों की प्रदर्शनी भी मेले के केंद्र में हैं, जबकि मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति माहौल को खुशनुमा बनाएगी। इसमें नृत्य, गायन, फरुवाही समेत अन्य लोकनृत्य मुख्य हैं।
विज्ञापन

मुफ्त में होगी मिट्टी की जांच
मेले में आने वाले किसान मुफ्त में अपने खेत की मिट्टी की जांच भी करा सकेंगे। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय की ओर से प्रयोगशाला वैन लाई जा रही है। विभागीय अधिकारी, वैज्ञानिक वैन में बैठकर किसान की ओर से लाए नमूने की जांच कर मिट्टी के विषय में जानकारी देंगे। यह सुविधा तीनों दिन मिलेगी।
अनुदान पर कृषि यंत्र भी मिलेंगे
किसानों को मेले में अनुदान पर कृषि यंत्र लेने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। यह जानकारी भी दी जाएगी कि अच्छे उत्पादन के लिए किस कृषि यंत्र का प्रयोग अधिक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें