फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी, विरोध में जाम और प्रदर्शन

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड-सेवरही। तमकुहीरोड के माल गोदाम के पास बुधवार की रात एक दुकान के पीछे की पक्की दीवार तोड़कर चोरों ने मोबाइल हैंडसेट, नकदी और अन्य कई सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिस दुकान में चोरी हुई उससे 30 मीटर की दूरी पर पुलिस के जवान रात में बैठकर पहरा देते हैं। इस घटना से नाराज व्यापारियों, भाजपाइयों सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तमकुहीरोड में माल गोदाम के पास कस्बे के भाजपा नेता मोती जायसवाल के पुत्र विशाल की मोबाइल हैंडसेट और उसके सामान की दुकान है। बुधवार की रात में दुकान बंद हुई। अगले दिन सुबह जब दुकानदार आकर दुकान को खोले तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। दुकान के शो-केस से मोबाइल हैंडसेट सहित कई सामान गायब थे। दुकान के पीछे पांच इंच की दीवार को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। इस घटना की जानकारी होते ही भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ब्रजभूषण मिश्र, मोती जायसवाल, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता शाकिर अली, संजय जायसवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धामबाबू वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के विकास पांडेय भी मौके पर पहुंचे। इस घटना से दुकान के मालिक मोती जायसवाल को काफी सदमा पहुंचा था। एक बार तो वह बेहोश हो गए। लोगों के मुताबिक कई लोगों की मदद करने के बाद उन्होंने बेटे के लिए दुकान खोलवाई थी। चोरी की घटना से नाराज व्यापारियों, भाजपाइयों और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रास्ते को जाम कर दिया। थोड़ी देर बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने स्टेशन रोड पर चौकी लगाकर जाम लगवा दिया और पुलिस को कोसने लगे। जाम की सूचना पाकर एसओ सेवरही नीरज कुमार सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हुए। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें