फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बतियों के धर्मगुरु बुद्ध मंदिर में पहुंचे

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु चौथे लामा सात वर्षीय वकुला रिनपोछे सोमवार शाम कुशीनगर पहुंचे। उनके साथ तिब्बती लामाओं का नौ सदस्यीय दल भी यहां पहुंचा। महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजन-अर्चन व बुद्ध प्रतिमा पर चीवर अर्पित करने के बाद दल के लोग रामाभार स्तूप भी गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रिनपोछे को बौद्ध धर्म गुरुदलाई लामा की ओर से तिब्बत व लद्दाख के चौथे धर्म गुरु के रूप में दीक्षित किया गया है। कुशीनगर से रिनपोछे दक्षिण भारत के जेपोंग मोनेसे यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए। सात साल बाद वे लद्दाख स्थित मानेस्ट्री का कामकाज संभालेंगे। तिब्बती लामा सोनू वांगचुक की अगुवाई वाले दल ने पावन हिरण्यवती नदी के जल से आचमन भी किया और बुद्ध पताका अर्पित किया। दल के लोगाें ने वियतनामी मंदिर समेत कुशीनगर के अनेक स्मारकों का अवलोकन किया। डीएम रिग्जियान सैंफिल ने बौद्ध धर्म गुरु रिनपोछे के अनुष्ठानों में सहायता की। डीएम ने बौद्ध धर्म गुरु व दल के लोगों का बौद्ध स्वागत किया। डीएम ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस उम्र में किसी भी बौद्ध धर्म गुरु की यह पहली कुशीनगर यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें