फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीवर दान कर की खुशहाली की कामना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। म्यांमार के पूर्व उप राष्ट्रपति सू टीन यग मैथ्यू ने बुधवार को कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में परिवार और रिश्तेदाराें के साथ पूजन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा पर दो चीवर दान किया। पहला चीवर दान कर संसार की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दूसरा चीवर दान कर म्यांमार-भारत के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने तथा दोनों देशों की तरक्की की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष व म्यांमार मूल के नागरिक भदंत ज्ञानेश्वर ने महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष अनुष्ठान कराया। करीब दो घंटे तक चली पूजा में पूर्व उप राष्ट्रपति व उनकी पत्नी खिन वो, पिता हलायू व माता केन सिन समेत पुत्र, पुत्री तथा अन्य नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए। पूर्व उप राष्ट्रपति के दल ने महापरिनिर्वाण मंदिर के अवशेषों को नजदीक से देखा और इतिहास के संबंध में जानकारी ली। मंदिर से यह दल वर्मी बुद्ध बिहार पहुंचा। दल के लोगों ने यहां भी पूजा की। उन्होंने म्यांमार के नागरिकाें के सहयोग से बनवाए गए छांता जी जेडी चैत्य की परिक्रमा की। म्यांमार के नागरिकों में यह मंदिर चैत्य ग्रहों को अनुकूल करने के लिये प्रसिद्ध है। वर्मी बुद्ध बिहार में पूर्व उप राष्ट्रपति व उनके घरवालों ने बौद्ध भिक्षुओं को म्यांमार से लाई गई विशेष दान सामग्री प्रदान की। बौद्ध धर्म गुरू ज्ञानेश्वर ने दल को बुद्ध प्रतिमा भेंट की। भदंत ज्ञानेश्वर के अनुसार पूर्व उप राष्ट्रपति ने उनसे कुशीनगर के पर्यटन आधारित सुविधाओं के विकास विशेषकर बौद्ध सर्किट पर प्रसाधन की सुविधाओं के विकास के लिये राजनयिक स्तर पर पहल को कहा है।
वर्मी बुद्ध बिहार परिसर से दल पटना के लिये रवाना हो गया। इस दौरान एसओ कसया रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व एलयूआई के जवान सुरक्षा में जगह-जगह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें