फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त स्पर को बचाने के लिए बाढ़ खंड ने शुरु किया बचाव कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलीपट्टी में बांध पर बचाव कार्य शुरू
विज्ञापन

दूसरे दिन भी विधायक के साथ धरने पर बैठे रहे ग्रामीण
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। जंगलीपट्टी में क्षतिग्रस्त स्पर को बचाने के लिए बाढ़ खंड डिवीजन ने प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं बचाव कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक भी दूसरे दिन धरना पर बैठे रहे। विधायक की मांग है कि यहां स्पर व बांध की सुरक्षा के लिए तेजी से कार्य कराया जाए, जब तक कार्य पूरा नहीं होगा तब तक चलेगा धरना।
गंडक नदी इस बार एपी तटबंध पर दबाव बनाए हुए है। सोमवार की रात में जंगली पट्टी के सामने का स्पर लगभग 60 मीटर कट गया था। मंगलवार को विधायक अजय कुमार लल्लू यहां धरना पर बैठ गए। विधायक का आरोप है कि प्रदेश सरकार बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। आंदोलन की जानकारी होने पर पहुंचे बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता भरतराम ने बचाव कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। दूसरे दिन यहां ग्राम प्रधान बूटाई निषाद, मथुरा सिंह, शर्मा यादव, अनिल पटेल, व्यास कुशवाहा, छोटेलाल यादव, लल्लन सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद कुशवाहा, प्रदीप सिंह, बुधराम प्रसाद, विक्रम सिंह, भरत गुप्ता, आदि लोग धरना पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध की सुरक्षा के लिए हो रहा प्रयास
अधिशासी अभियंता भरत राम का कहना है कि जंगलीपट्टी के स्पर के कटे हिस्से की मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्पर व एपी तटबंध को बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बांध की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें