पडरौना। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की संयुक्त तत्वाधान में 15+ वर्ष के नवसाक्षरों की रविवार को परीक्षा हुई। इसमें 85.81 प्रतिशत नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उल्लास एप पर पंजीकृत जिले के 15+ वय वर्ग के 66941 लोगों में परीक्षा के लिए 34328 चिह्नित किए गए थे। इनमें से 29458 प्रतिभागी परीक्षा में उपस्थित रहे। उनकी सुविधा के लिए ग्राम पंचायत स्थित परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई।
इसके लिए सभी बीईओ को उनके ब्लॉक का नोडल नामित किया गया था। एआरपी अपने विकास खंड में भ्रमणशील रहकर शांति पूर्वक परीक्षा कराई। परीक्षा में वृद्ध, विशेष रूप से महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सुगन मियां का टोला, प्राथमिक विद्यालय भरटोली समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान संजय सिंह, रेनू, निवेदिता, सरिता पटेल, अंजू सिंह, मनीषा तिवारी आदि मौजूद रहे।घ