फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 8421 लोगों ने साक्षर बनने के लिए दी परीक्षा

विज्ञापन
खलीलाबाद के परिषदीय विद्यालय में साक्षरता परीक्षा देते लोग-स्रोत बेसिक ​शिक्षा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के चिह्नित असाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन 950 परिषदीय स्कूलों पर किया गया। इसमें 8421 लोगों ने परीक्षा दी। इसमें सफल प्रतिभागियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल द्वारा साक्षरता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के माध्यम से उन्हें साक्षर के रूप में औपचारिक मान्यता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

डीसी सामुदायिक सहभागिता रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जनपदों में इस परीक्षा का एक साथ आयोजन किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश स्तर पर साक्षर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया कि रविवार को नौ ब्लॉक के 950 परिषदीय विद्यालयों पर नवसाक्षर परीक्षा हुई। इसमें कुल 8421 नव साक्षरों ने प्रतिभाग किया। इसमे 3284 महिला और 5137 पुरुष परीक्षार्थी शामिल रहे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल नव साक्षरों को नेशनल ओपन स्कूल का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। शत-प्रतिशत साक्षर करने के उद्देश्य से प्रौढ़ शिक्षा अब सबके लिए शिक्षा के रूप में जाना जाएगा, जिसके अंतर्गत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के नव साक्षरों को साक्षर किया जाएगा। बताया कि परीक्षा का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें