फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे ने पिता पर खुरपी से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीगरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में पिता पर खुरपी से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कि 14 मार्च को देर शाम पीआरवी ने सूचना दी कि अतरौरा गांव में शराब पीकर रविंद्र यादव (30) ने पिता शिव बालक यादव (70) को खुरपी मारकर घायल कर दिया है। इस सूचना पर मौके पर चौकी प्रभारी नवीन सब्जी मंडी अश्वनी कुमार तिवारी को भेजा गया। पुलिस के पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि रविंद्र यादव घर छोड़कर कहीं छिप गया है। वहीं घायल शिव बालक यादव को घर के लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें