पडरौना। आंधी और बारिश से पडरौना डिवीजन में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। अलग-अलग गांवों में कुल 80 पोल टूट गए। तीन ट्रांसफार्मर जल गए। इससे रविवार को दोपहर तक खड्डा, दुधई, और कुबेरस्थान बिजली घर में काम चलता रहा। अधीशासी अभियंता पडरौना डिविजन संजय सागर ने बताया कि जहां पोल टूटे हैं। पानी भरने के कारण आपूर्ति बहाल करने में थोड़ी समस्या हो रही है। मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 35 गांवों में 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जवाहर प्रसाद अवर अभियंता मनिकौरा ने बताया कि कई जगह पोल और तार गिरने से आपूर्ति बाधित है।
मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भीषण आंधी और बारिश से क्षेत्र में बिजली के तार और खंभे टूटे हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। फाजिलनगर के जेई शरताज अली ने बताया कि अभी 3300 हजार की लाइन को पूरी तरह से ठीक नहीं कर पाए हैं। गांव की लाइनों को ठीक करने में काफी समय लगने की संभावना है। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लड़खडाई गई है। 30 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाया है। जेई संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार बारिश और आंधी के चलते कई जगह पोल व तार गिर गए हैं। मरमत कार्य भी शुरू हो गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।
पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा बिजली उपकेंन्द्र से जुडे़ बसंतपुर, पटहेरवा, महुअवां, पटहेरिया, पिपरा कनक, चैन पट्टी आदि गांवों में शुक्रवार की रात से ही बिजली की सप्लाई बाधित है। संवाद