पडरौना। सीडीओ कार्यालय में शनिवार को आरटीई के तहत तीसरे चरण की लॉटरी हुई। इसमें अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के 746 बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा-एक/पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यालयों का आवंटन किया गया।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि तृतीय चरण में ऑनलाइन से प्राप्त 1606 आवेदनों के सापेक्ष संबंधित बीईओ के द्वारा आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इसमें 1109 आवेदन पात्र और 497 आवेदन अपात्र पाए गए। संवाद