फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 729 विद्यार्थी

Mon, 02 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग और शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसमें दो लाख रुपये से कम आय वर्ग वाले परिवारों के बालक-बालिकाओं ने कक्षा छह में निशुल्क प्रवेश के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रथम पाली 10:30 से 12:30 तक बालिकाओं की परीक्षा हुई। दोपहर 2:30 से 4:30 तक बालकों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए परिषदीय विद्यालयों में पांचवीं में पढ़ रहे 460 बालक और 597 बालिकाओं समेत 1057 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 428 बालिकाएं शाकमल हुईं। जबकि, 169 बालिकाएं परीक्षा छोड़ दीं। द्वितीय पाली में पंजीकृत 460 में से 301 बालक परीक्षा शामिल हुए, जबकि 159 अनुपस्थित रहे। इसमें सफल होने पर दूसरे चरण की परीक्षा के बाद प्रवेश दिया जाएगा। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। विभागीय नोडल खंड शिक्षा अधिकारी नगर मुकेश नारायण मिश्र और प्रदेश से कुशीनगर के लिए परीक्षा नोडल पीयूष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विद्या ज्ञान परीक्षा आयोजन में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, अरविंद सिंह, रवि चौधरी, आस नारायण राय, रुद्र प्रताप सिंह, सत्यम मिश्रा, नीरज बंका, श्रीमती नीतू सिंह, संजना शर्मा, राधिका शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें