फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा कार्य बहिष्कार

Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : SELF
विज्ञापन
ढाढा। सुकरौली बाल विकास परियोजना में तैनात सीडीपीओ की बंद कमरे में पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संघ की ओर से पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है कि 48 घंटे में यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो एक नवंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित सीडीपीओ अब्दुल कयूम ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे प्रमोद सिंह पर कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति नहीं करने से नाराज होकर प्रमुख के बेटे ने उसके साथ वारदात की। इस मामले में रविवार को पुलिस ने प्रमुख के बेटे समेत दो आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारने-पीटने का केस दर्ज किया था। इस घटना को लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी व्याप्त है।
सोमवार को बाल विकास परियोजना के कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर इस मामले में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बना कर आगंनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कराने कोशिश करने वाले लोगों की ओर से सीडीपीओ की पिटाई करना निंदनीय है। आरोपियों के इस कृत्य की संघ निंदा करता है। ब्लॉक अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी 48 घंटे के भीतर नहीं होती है तो एक नवंबर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करेंगी। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें