फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास मार्ग निर्माण के लिए पांचवें दिन भी धरना जारी

Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
समर्थन देने पहुंचे चिकित्सक, व्यापारी और नगर के प्रबुद्धजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बाईपास सड़क निर्माण के लिए चल रहा धरना सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर के चिकित्सक व व्यापारी नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। निर्माण के लिए रेल राज्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए पिछले पांच दिनों से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में स्थानीय नागरिक धरना दे रहे हैं। इनके आंदोलन को छात्र संगठन, चिकत्सक और व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे डॉ. रिजवान उल हक, डॉ. केपी गौड़, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार यादव, डॉ. सुशील यादव, डॉ. एनके जायसवाल, पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी, जितेंद्र जायसवाल, सपा नेता कैसर जमाल टीटू ने अपना समर्थन दिया। डॉ. सुशील यादव ने कहा कि इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आंदोलन को और मजबूत करने की जरुरत है। इसके लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। राजेश सैनी ने कहा कि शहर में जाम लग जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहता है। अगर शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं शुरू कराया गया तो चक्काजाम किया जाएगा। धरना में हाजी रजा हुसैन, रामलखन यादव, मारकंडेय यादव, मुज्जमिल, निजामुद्दीन, अशरफुल, मोहम्मह शरीफ, कैलाश यादव, गुलाम रब्बानी, सूरज यादव, निकेश, चुम्मन यादव, प्रेमचंद और अल्ताफ आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने रविवार शाम रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर बाईपास सड़क की बदहाली तथा इस मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों व यात्रियों की दुश्वारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए धरना दे रहे लोगों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को भी रेल राज्य मंत्री को देते हुए निर्माण की मांग की। इस पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता होगी। दिल्ली पहुंचते ही रेलवे के अधिकारियों को पत्र जारी किया जाएगा।

छात्रनेताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामलखन यादव की अगुवाई में छात्रनेताओं की बैठक हुई। इसमें बाईपास सड़क निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन में समर्थन देने का निर्णय लिया और आंदोलन को मजबूत किए जाने की बात कही गई। इस दौरान अंकुश जायसवाल, अमित राव, किशन कुशवाहा, अतुल, हरीश द्विवेदी, अजय रामू, मनोज और शेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें