फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ाेलकूद में बच्चाें ने दिखाई प्रतिभ्ाा

Thu, 09 Nov 2017 05:26 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ख्‍ाेलकूद में भ्‍ााग लेते बच्‍चेे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
ढाढ़ा (कुशीनगर)। श्रीमहावीरनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंचरा मठ के परिसर में हाटा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें दौड़, कबड्डी, पीटी की प्रतियोगिता में बच्चों ने जौहर दिखाए। इस प्रतियोगिता में सुकरौली, हाटा और मोतीचक ब्लाक की ब्लाक स्तरीय रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम हाटा विपिन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदरपुर के बच्चों ने योगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर विद्यालय सिरसिया के बच्चों ने पीटी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी मलाव के बच्चों ने दौड़, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरकटिया के बच्चों ने कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन किया। एकांकी में परेवाटार के बच्चों ने वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


इस दौरान बीईओ सुकरौली सत्यप्रकाश कुशवाहा, विमलेश मिश्र, शिल्पी मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें